दूध पीने के फायदे और सावधानियाँ
दूध को पोषण का सबसे समृद्ध स्रोत माना जाता है। दूध पीने के फायदे बहुत है जैसे यह कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है, बल्कि इसे अलग-अलग तरीकों से सेवन करने पर यह आपकी सेहत को कई गुना फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं दूध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और इसे सेहतमंद बनाने के कुछ खास उपाय।
दूध के पोषक तत्व और फायदे
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व न केवल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।
दूध गरम पीना चाहिए या ठंडा:
वैसे तो गरम दूध पीने के फायदे अनेक है। जैसे गरम दूध पीने से कब्ज और पाचन से राहत मिलती है। गरम दूध पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और अच्छी नींद लाने में सहायता मिलती है। शरीर की रोग प्रति प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
और पढे ; मेथी के फायदे और नुकसान | 8 Best Benefits of Fenugreek and Precaution
ताकत बढ़ाने के लिए दूध में क्या मियाकर पिए ?
दूध के साथ मखाना खाने से क्या होता है?:
मखाने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल और किडनी को स्वस्थ रखते हैं। मखाना को दूध के साथ खाने के लिए उसे दूध में डुबोकर रखें और कुछ देर बाद सेवन के. इस तरह दूध को मखाना के साथ लेने से पूरे शरीर कमजोरी दूर होती है और ताकत मिलती है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। कयोकी मखाना हाई कैल्शियम से भरा होता है जिससे दूध और मखाना का सेवन साथ करने से हड्डियों को मजबूती प्रदान है. इससे पूरे शरीर की बोन हेल्थ कायम रहेटी है और दांत भी मजबूत रहते हैं। साथमे दूध में मखाना डालकर पीने से कब्ज की तकलीफ दूर होती है। इसका सेवन दिल की बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। एनर्जी बढ़ाने के लिए इसका खाली पेट सेवन करने से अधिक असरकारक रहेता है।
क्या दूध पीने के बाद खजूर खा सकते हैं?
हाँ, खजूर और दूध का मिश्रण सर्दियों में बेहद लाभदायी होता है। दूध को गरम करके उसमे 4-5 खजूर मिआके खाने से पाचन संबंधी तकलीफों मे आराम मिलता है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है। एक नई ऊर्जा का एहसास होता है। हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स की प्रचुर मात्रा होती है।
क्या तिल को दूध के साथ ले सकते हैं?
सफेद तिल में सेसमिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करता है। तिल को दूध में डालकर सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों में सहायता मिलती है।
और पढे ; स्वादिष्ट फल सीताफल के फायदे | 14 Best Sitafal ke Fayade in Hidi
दूध में बादाम डालकर पीने से क्या होता है?
दूध के साथ बादाम का सेवन करने से बालों और त्वचा को चमकदार बनाता है। क्यों की दूध और बादाम में विटामिन-E की मात्र अधिक होती है। इसके सेवन से वजन बढ़ाने में सहायता मिलती । अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है तो में डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करें।
दूध में केसर कितना डालना चाहिए:
दूध के साथ केसर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहेता है लेकिन इसे निर्धारित मात्रा में लेना चाहिए । एक गिलास दूध में केसर के 4 रेशे या चुटकी भर केसर पाउडर मिला के लेना चाहिए। केसर युक्त दूध गर्भावस्था के दौरान लेना फायदेमंद होता है। इससे आपका मूड अगर स्विंग्स रहेट हो तो उसे और ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करता है। महिलाओं मे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
क्या दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए?
दूध में गुड़ मिलाकर पीने से दूध में मौजूद कैल्शियम और गुड़ में मौजूद आयरन जैसे तत्व शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करता है। रात सोते वक्त 1 गिलास गुड़ वाला दूध पीने से पूरे दिन की थकान दूर होती है। यह महिलाओं के लिए मासिक धर्म संबंधी समस्याओं और आंतरिक दर्द में हितकारी रहता है। गर्म दूध में गुड़ मिलाकर उसका सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है।
और पढे ; सर्दियों में गर्म पेय पीने के फायदे | 10 Best Benefits of Drinking Hot Drinks in Winter
दूध में गुड़ कब डालें?
अगर आपका वजन कम है, आप शरीरिक तौर पर कमजोर है और आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रात में सोते समय दूध और गुड़ को एक साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन होता है, जो मसल्स को मजबूत करने के लिए काफी अच्छा होता है।
हल्दी वाला दूध कब पीना चाहिए? :
आम तौर पर हल्दी वाला दूध रात में सोने से पहले पीने की सलाह दी जाती है। हल्दी वाला दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। यह एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों से लबालब है। जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचाव करने में सहायता करता है।
हल्दी वाला दूध कब नहीं पीना चाहिए?
हल्दी वाला दूध पीने के अनेक फायदे है मगर लीवर संबंधित समस्या वाले लोगों को हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। इससे पाचनतंत्र संबंधित समस्याएँ बढ़ सकती है।
दूध और घी पीने से क्या होता है:
रात में गर्म दूध में घी मिलाने से पाचनतंत्र की तकलीफ़े दूर करके उसे मजबूत करता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और घी में पाए जाने वाले ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत देते है। दूध और घी के मौजूदा मॉइस्चराइज़िंग गुण जिसके लिए वह जाने जाते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट रखते है| जिससे त्वचा की चमक बनी रहेटी है।
और पढे ; प्रतिदिन एक संतरा खाने के फायदे | 8 Best Benefits of Eating One Orange Every Day
दूध और जलेबी खाने से क्या फायदे होते है?
दूध के साथ जलेबी का सेवन तनाव और माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए बहुत असरकारक माना जाता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम करने में सहायता मिलती है, जिससे याददाश्त बढ़ाने मे मदद मिलती है। गरम जलेबी और दूध का सेवन सर्दी-खांसी से बचाव करता है। जलेबी में कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है जो बढ़ाने में सहायक रहता है।
दूध के सेवन में क्या सावधानी रखें?
- गर्म दूध में शहद न मिलाएं:
गर्म दूध में शहद मिलाने से हानिकारक पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए इसे ठंडा होने पर ही मिलाकर इसका सेवन करना हितावाह रहेगा। - दूध पीने का सही समय:
- रात में दूध पीना बेहतर होता है क्योंकि यह मांसपेशियों को आराम देता है और अच्छी नींद में मदद करता है।
- वर्कआउट के बाद दूध का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी के लिए फायदेमंद है।
क्या पीरियड में दूध पीना चाहिए?
क्या दूध कफ बनाता है?
नहीं, दूध पीने से कफ़ की समस्या नहीं होती। परंतु, कुछ लोगों को शरीर के नेचर के कारण दूध पीने से कफ़ की समस्या हो सकती है। वैज्ञानिक शोधों में ऐसा कोई सबूत नहीं पाया गया की दूध पीने से बलगम बनता है। दूध फेफड़ों को तंदूरस्त बनता है।
और पढे ; तुलसी के फायदे, उपयोग और नुकसान | 10 Best Benefits of Tulsi
क्या दूध मोटापा बढ़ता है?
कई लोगों के मन मे एक डर होता है की अगर दूध पिएंगे तो वजन बढ़ जाएगा और शरीर मोटा हो जाएगा। पर आपको एक बात बता दे की दूध मे बहुत सारे पोषक तत्व है पर उसके साथ कैलोरी भी होती है। इसीलिए ज़्यादा दूध पीने से वज़न बढ़ सकता है। अधिक मात्रा में दूध पीने से शरीर में ज्यादा कैलोरी जमा हो सकती है और वज़न बढ़ सकता है।
क्या दूध गैस बनाता है?
हां, दूध पीने से गैस की समस्या हो सकती है। दूध में लैक्टोज़ तत्व मौजूद होता है जो पचाने में दिक्कत होती है। इसके कारण कई लोगों को दूध पीने के बाद गैस, ब्लोटिंग, पेट में दर्द, डायरिया जैसी तकलीफ़े होती हैं. इसका उपाय करने के लिए आहार में दही, बादाम जिसमे लैक्टोज़ का स्तर कम होता है उसे शामिल करें।
क्या दूध कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के मुताबिक, दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर कोई खास फेरफार नहीं होता है। अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल दोनों के लेवल को कम करने में डेयरी प्रोडक्ट्स से सहायता मिल है। इसके अलावा जो लोग दूध का सेवन नियमित रूप से कर रहे थे, उनमें कोरोनरी हार्ट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना 14 प्रतिशत कम थी। दूध के सेवन की उपयुक्त मात्रा से कोलेस्ट्रॉल लेवल या वजन नहीं बढ़ता है.
क्या कच्चा दूध पीना चाहिए
कच्चे दूध में अधिक प्राकृतिक एंजाइम्स और प्रोबायोटिक बैक्टीरिया जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी माने जाते हैं। हरादीन एक गिलास कच्चे दूध पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। कच्चे दूध मे प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड्स, पोटैशियम और विटामिन डी जैसे तमाम तत्व होते हैं। पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को कच्चे दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
निष्कर्ष
दूध एक संपूर्ण आहार है जो आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों से बचाने में मदद करता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बेहतर स्वास्थ्य और ताकत हासिल कर सकते हैं। चाहे खजूर, मखाना, केसर या हल्दी – अपनी जरूरतों के अनुसार सही सामग्री मिलाकर दूध का सेवन करें और इसके लाभ उठाएं।
और पढे ; कच्ची हल्दी खाने के फायदे और नुकसान | 7 Best Haldi Khane Ke Fayade In Hindi
Pingback: इलायची के फायदे - Healthy Life