खाली पेट लहसुन को शहद के साथ
खाली पेट लहसुन खाने के फायदे मे इसे शहद के साथ मिलाकर खाने से पुरुषों को बहुत लाभ होता है.
लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह एक सुपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आइए जानें खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान क्या होते है।
शहद और लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर हर घर में किया जाता है और हम दोनों के फायदों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन अगर इन्हें एक साथ खाया जाए तो फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। शहद एंटी-डायबिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। वहीं, लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही दोनों का कॉम्बिनेशन पुरुषों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.
इम्यूनिटी मजबूत होती है:
शहद में भिगोए हुए लहसुन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह एक सुपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करके सभी प्रकार के संक्रमण को दूर करता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
स्पर्म काउंट बढ़ाएं:
लहसुन में एंटिऑक्सिडेंट होता है जो पुरुषों का स्पर्म काउंट को बढ़ाने मे मदद करता है. इसीलिए लहसुन और शहद का सेवन शादीशुदा पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है. यह कम शुक्राणुओं की समस्या को दूर कर सकता है और स्पैम काउंट को बढ़ा सकता है। इससे आपकी पिता बनने की इच्छा पूरी हो सकती है।
सर्दी-खांसी से राहत:
लहसुन और शहद का मिश्रण का सेवन से सर्दी-खांसी में राहत देता है जो बहुत फायदेमंद होता है। दोनों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। शहद और लहसुन में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो गले की खराश के साथ-साथ सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं।
हृदय को स्वस्थ रखता है:
लहसुन और शहद आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं, जिससे रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। इन दोनों में ऐसे गुण होते हैं जो हृदय की धमनियों में जमा वसा को हटाने में मदद करते हैं। जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है:
लहसुन और शहद मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। जिससे आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
एक दिन में कितना लेना है?
रात को सोते समय शहद को एक कांच की बोतल में रख लें और उसमें थोड़ा सा लहसुन छीलकर डाल दें। अब रोज सुबह उठकर इस बोतल में से एक से दो लहसुन की कलियां निकाल लें और इसे खाली पेट खा लें। आप चाहें तो इसका सेवन नाश्ते या रात के खाने के बाद भी कर सकते हैं। लहसुन की एक या दो कलियां शहद में भिगोकर सुबह के समय सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।