कीवी खाने सेकौन सी बीमारी ठीक होती है?
परिचय
कीवी एक अनोखा और अत्यधिक पौष्टिक फल है, जो अपनी चमकदार हरी रंगत और छोटे-छोटे काले बीजों के लिए प्रसिद्ध है। इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है, जो इसे अन्य फलों से अलग बनाता है। यह फल मूल रूप से चीन से आया है और अब दुनियाभर में “सुपरफूड” के रूप में पहचाना जाता है।
विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है बल्कि त्वचा, पाचन, और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अपनी अनोखी बनावट और पोषण से भरपूर गुणों के कारण, यह स्वास्थ्यप्रद फलों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
कीवी की सेवन से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?
A. कीवी खाने से सर्दी-जुकाम और संक्रमण मे राहत
- कीवी में विटामिन C की प्रचुरता से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में भी कीवी फल बहुत गुणकारी है।
B. कीवी खाने से पाचन तंत्र की समस्याएं दूर होती है।
- फाइबर कब्ज, अपच, और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी तकलीफों में में राहत देता है।
- कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है जो पाचन क्षमता को सुधारता है।
C. कीवी खाने से हृदय रोग का जोखिम कम करता है।
- कीवी का पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायता करता है।
- कीवी फल हार्ट एटेक और हार्ट स्ट्रोक के घातक जोखिम को कम करने में मदद करता है।
D. कीवी खाने से डायबिटीज (मधुमेह) नियंत्रित रहता है।
- कीवी मे पाए जाने वाले लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) के कारण ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
- फाइबर इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में सहाय करता है, जिसे डायबिटीज नियंत्रित राहत है।
E. कीवी खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं में राहत मिलती है।
- कीवी में उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की निष्क्रिय कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं, जिसे त्वचा में चमक आती है।
- झुर्रियां, दाग-धब्बे, और डलनेस को दूर करके त्वचा में नई जान डालता है। त्वचा जवाँ दिखने लगती है।
F. कीवी खाने से अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।
- कीवी फल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो अस्थमा के लक्षणों को कम करने मे सहायता करता है।
- अगर सांस लेने में दिक्कत हो तो उसमें आराम प्रदान करता हैं।
G. कीवी खाने से आँखों की बीमारियां में राहत
- कीवी फल में पाए जाने वाले ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मददगार बनाते है।
- मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन का खतरा कम करने में सहाय करते है।
H. कीवी खाने से कैंसर से बचाव होता है।
- कीवी फाम मे उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स जैसे तत्व कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।
- विशेष रूप से कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को काम करते है।
I. कीवी खाने से नींद से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
- कीवी में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है, जो बेहतर नींद में मदद करता है।
क्या कीवी खून बढ़ाता है
विटामिन सी की मात्रा की तुलना में तो कीवी फल में संतरे से भी विटामिन सी ज्यादा होती है। अक्सर डॉक्टर भी एनीमिया होने पर खून की कमी में कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी में आयरन भी भरपूर मात्रा मात्रा और विटामिन सी शरीर में खून बढ़ाने मे सहायता करते हैं। खून की कमी होने पर कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
क्या प्रेगनेंसी में कीवी फल खाया जा सकता हैं।
कीवी फल खाने से महिलाओं को बहुत लाभ मिलते है। खास करके महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद कीवी खाना बहुत फायदेमंद होता है । कीवी का सेवन करने से महिलाओं में कमजोरी और खून की कमी दूर करने में सहायता मिलती है।
क्या कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाता है
डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसी बीमारियों में जब आपके खून में प्लेटलेट्स की मात्रा तेजी से कम होने लगती हैं, तो कीवी जैसे पोषणयुक्त फल खाने की सलाह दी जाती है। कीवी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व रक्त को साफ करते हैं और प्लेटलेट्स को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में सहायता करते हैं साथ में शरीर को ऊर्जा और पोषण भी प्रदान होता है। यदि प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना और चिकित्सा उपचार आवश्यक है।
‘कीवी’ की तासीर क्या होती है?
हा, कीवी गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है इसीलिए गर्मियों मे कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर सेहत बनाए रखने के लिए खीवी खाया जाता है।
कीवी का सेवन कैसे और कब करें?
कीवी खाने के फायदे अनेक है लेकिन उसे सही समय और सही तरीके से खाने से उसके गुण पाए जाते है।
- कीवी सुबह खाली पेट सेवन के फायदे
- स्मूदी, सलाद या सीधा फल के रूप में सेवन
- रोजाना कीवी खाने की उचित मात्रा
कीवी खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
कीवी फल को छिलके के साथ खाने से ज्यादा फायदेमंद रहेता है । कीवी फ्रूट में एक्टिनिडिन तत्व होता है, जो एक प्रकार का एंजाइम है जो लाल मांस में जो प्रोटीन पाया जाता है उसे आसानी से तोड़ देता है, इसीलिए पाचन मे लाभदायी होता है। कीवी फल को छिलके के साथ खाने पर 50% अधिक फाइबर मिलता है। कीवी फल को खाने का सही समय दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच है।
कीवी क्या कीवी को छीलकर खाया जाता है?
हाँ, कीवी को छीलकर खाया जा सकता है। कीवी के फल को छीलकर उसके गूदे को चम्मच से खाने मे मजा आता है। वैसे तो कीवी फल को छीलकर या बिना छिले दोनों तरीकों से खा सकते हैं। समान्य तौर पर कीवी छिलके सहित खाना बेहत फायदेमंद होता है। इसके छिलके फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं। कीवी का छिलका पतला होता है इसलिए इसे पाचन में भी आसाननई से पच जाता है। लेकिन खुजली या सूजन जैसी एलर्जी की समस्या वाले लोगों को कीवी फल को छीलकर ही खाना चाहिए।
सूखे कीवी फल कैसे खाएं ?
पक्के कीवी फल को काटकर सुखाकर इसको खाने के उपयोग में लिया जाता है। जैसे सूखे कीवी फल को रोज़ नाश्ते में स्नेक के तौर पर खाया जा सकता है। इसे अन्य सूखे फलों या बीजों के साथ खाकर इसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है। इसे ट्रेल मिक्स, दही और बेक्ड सामान में स्वाद के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सूखे कीवी खाने से आपको ताजगी मिलती है साथ ही उसमे फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो स्वस्थ पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने, मल उचित त्याग को विनियमित करने और तृप्ति को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
निष्कर्ष
कीवी फल, अपने पोषक गुणों और औषधीय लाभों के कारण, एक अद्भुत “सुपरफूड” माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम, पाचन समस्याएं, हृदय रोग, डायबिटीज, अस्थमा, और त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा, यह आंखों की सेहत को सुधारने, कैंसर के खतरे को कम करने और शरीर में खून व प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है।
सुझाव:
कीवी को सही समय पर और उचित मात्रा में खाने से इसके स्वास्थ्य लाभों का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते में सलाद, स्मूदी या सीधा छिलके के साथ खाना लाभदायक रहता है। हालांकि, किसी एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या के मामले में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
“आप भी कीवी को अपने आहार में शामिल करें और इसके अनमोल फायदों का अनुभव करें!”